Home अन्तर्राष्ट्रीय डोकलाम में जमा हो चुके हैं चीन के 3000 सैनिक…

डोकलाम में जमा हो चुके हैं चीन के 3000 सैनिक…

55
0
SHARE

चीन लगातार डोकलाम में अपनी पैठ मजबूत करता जा रहा है। इसके लिए वह यहां सैनिकों की संख्या बढ़ाता जा रहा है।

सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। सेना के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। करीब एक महीने से 350 भारतीय सैनिक चीन के सैनिकों का सामना कर रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय आर्मी के ड्रोन ने पता लगाया है कि चीन की बॉर्डर पर हथियारों से लैस करीब 3000 से ज्यादा सैनिक जमा हैं। इसके चलते भारत भी अपनी सैनिकों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। भारत के लिए बढ़ जाएगी मुश्किल

– चीन लगातार डोकलाम में अपनी पैठ मजबूत करता जा रहा है। इसके लिए वह यहां सैनिकों की संख्या बढ़ाता जा रहा है।
– भारत अपने नॉर्थ ईस्ट इलाके से संबंध भी मुश्किल में पड़ेगा। इसका ही असर है कि सिक्किम के बाद अब बंगाल ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि चीन उनके इलाके में दखल दे रहा है।
– वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अगर सिक्किम पर चीन का कब्जा होता है तो दार्जिलिंग और चीन में ना के बराबर ही अंतर होगा।
– बता दें 6 जून से शुरू हुए इस टकराव के बाद से ही नई दिल्ली और बीजिंग में बातचीत जारी है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
– वहीं, चीन की मीडिया ने साफ तौर पर धमकी भरे शब्द में लिखा है कि चीन किसी भी तरीके के टकराव के लिए तैयार है, डोकलाम के मुद्दे चीन युद्ध के लिए जाने से भी पीछे नहीं हटेगा अगर ऐसा हुआ तो भारत को इस टकराव का भुगतान भुगतना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here