Home अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण कोरिया : सैमसंग उत्तराधिकारी को हो सकती है 12 साल...

दक्षिण कोरिया : सैमसंग उत्तराधिकारी को हो सकती है 12 साल की जेल

38
0
SHARE

सियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली जे यंग और अन्य चार पदाधिकारियों को इसी साल फरवरी में घूसखोरी, झूठी गवाही और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिण कोरिया में भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे सैमसंग कंपनी के उत्तराधिकारी ली जे योंग को 12 साल की जेल हो सकती है। उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे की आखिरी सुनवाई पर अभियोजन पक्ष ने उनके लिए इस सजा की मांग की। सैमसंग से जुड़े इसी भ्रष्टाचार के चलते पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को अपने पद से हाथ धोना पड़ा था।

अभियोजन पक्ष की दलील है कि योंग इस पूरे घोटाले के सबसे बड़े लाभार्थी रहे थे। इसी आधार पर उनके लिए कड़ी सजा की मांग की गई। यदि अदालत अभियोजन पक्ष की सलाह मानकर सजा सुनाती है तो योंग दक्षिण कोरिया में इतनी कठोर सजा पाने वाले इस स्तर के पहले अधिकारी होंगे। योंग और सैमसंग के चार अन्य अधिकारियों पर पूर्व राष्ट्रपति पार्क को रिश्वत देने का आरोप है। इन लोगों ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्क की मदद की थी और 2015 में एक विवादित अधिग्रहण सौदे में संबंधों का लाभ उठाया था।

योंग पर गबन और संपत्ति छुपाने का भी आरोप है। अभियोजन ने तीन सह आरोपियों के लिए 10 साल और एक सह आरोपी के लिए सात की सजा की मांग की है। योंग ने अपने बचाव में कहा है कि इतने बड़े सैमसंग समूह में वह अकेले कोई फैसला नहीं लेते। उन्होंने ज्यादातर मामलों में अन्य अधिकारियों की सलाह मानी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here