Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री चौहान बरखेड़ी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चल-समारोह में हुए शामिल….

मुख्यमंत्री श्री चौहान बरखेड़ी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चल-समारोह में हुए शामिल….

38
0
SHARE

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रेम और भक्ति के साथ कर्म का संदेश दिया गया है। फल की चिंता किये बगैर सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की है। वे बरखेड़ी में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चल-समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बरखेड़ी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से कामना करते हुये कहा कि प्रदेशवासियों की जीवन में सुख-समृद्धि आये। सभी सुखी और निरोग रहें तथा प्रदेश विकास की दौड़ में सबसे आगे रहे, जिससे देश विश्व गुरु बने। इसके पहले वे जन्माष्टमी चल समारोह में शामिल हुये। इस दौरान श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं।

इस अवसर पर यादव अहीर समाज द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, बीडीए के अध्यक्ष श्री ओम यादव एवं श्री दिनेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here