Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के 43 नगरीय निकाय चुनावों में BJP को 26, कांग्रेस...

मध्य प्रदेश के 43 नगरीय निकाय चुनावों में BJP को 26, कांग्रेस को 14 सीट मिलीं….

36
0
SHARE
मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए 43 नगरीय निकाय के चुनाव 11 अगस्त को हुए थे। बुधवार को रिजल्ट आए। बीजेपी को 26 सीटें मिलींं। वहीं, कांग्रेस को 14 सीट से ही संतोष करना पड़ा। 3 सीटें निर्दलीय के खाते में गई हैं।
 बीजेपी:
1. आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर से निर्मला डावर।
2. सतना के जैतवार से राम बहादुर धोहर।
3. झाबुआ के राणापुर से सुनीता।
4. झाबुआ के थांदला से बंटी सोहन नाना।
5. शहडोल के बुढार से कैलाश विश्वानी।
6. झाबुआ के पेटलावद से मनोहर भटेवरा।
7. शहडोल से उर्मिला रानी जीतीं।
8. डिंडोरी से पंकज सिंह तोमर।
9. बुरहानुपर के नेपानगर से राजेश चौहान।
10. अनूपपुर के कोतमा से मोहनी धमेंद्र वर्मा।
11. बैतूल के चिचोली से संतोष मालवीय।
12. खंडवा के छनेरा से पुष्पाबाई रामनिवास पटेल।
13. खरगोन के मंडलेश्वर से मनीषा मनोज शर्मा।
14. शहडोल के जयसिंहनगर से अशोक भारतीय।
15. ग्वालियर के डबरा से आरती मौर्य।
कांग्रेस:
1. छिंदवाडा़ के मोहगांव हवेली से सपना कलम्बे।
2. खरगोन के सनावद से मंजुषा नरेंद्र शर्मा।
3. खरगोन के महेश्वर से हेमंत जैन।
4. डिंडौरी के शहपुरा से राजेश गुप्ता।
5. छिंदवाडा के सौंसर से लक्ष्मण चाके।
6. छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव से पुष्पा साहू।
7. झाबुआ नगर पालिका परिषद से मन्नू डोडिया।
आठ लाख वोटर्स ने डाले थे वोट
– राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने बताया कि नगरीय निकायों के मुख्यालय में मतगणना की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 11 अगस्त को हुए मतदान में लगभग आठ लाख वोटर्स ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था।
– अध्यक्ष पद के लिए 161 और पार्षद पद के 2,133 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनके भाग्य का फैसला बुधवार को हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here