Home मध्य प्रदेश थावरचंद गहलोत हिमाचल चुनाव प्रभारी, नरेंद्र तोमर सह प्रभारी नियुक्त…

थावरचंद गहलोत हिमाचल चुनाव प्रभारी, नरेंद्र तोमर सह प्रभारी नियुक्त…

35
0
SHARE
अरुण जेटली गुजरात के बीजेपी चुनाव प्रभारी, प्रकाश जावड़ेकर कर्नाटक और थावरचंद गहलोत को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तीनों राज्यों में चुनाव होने हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह, पीपी चौधरी को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पीयूष गोयल कर्नाटक के चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। गुजरात में बीजेपी अपना गढ़ बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल बाद में होने की संभावना है।

कर्नाटक में 2018 में चुनाव संभावित है। गुजरात विधानसभा की कार्य अवधि 22 जनवरी, 2018 तक है। कर्नाटक विधानसभा की कार्य अवधि 28 मई, 2018 को समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here