Home हिमाचल प्रदेश बाबा राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आने से पहले पैदा हुए...

बाबा राम रहीम पर कोर्ट का फैसला आने से पहले पैदा हुए हालात को देखते हुए हिमाचल सरकार ने बस सेवा की बंद …..

41
0
SHARE
यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा बंद कर दी है। एचआरटीसी की 200 से ज्यादा बसें शुक्रवार शाम 5.00 बजे तक चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए नहीं चलेंगी।
एहतियात के तौर पर सूबे की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। बसों व यात्रियों को काइ नुकसान न पहुंचे, इसके मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। ऊना से पंजाब और चंडीगढ़ को जाने वाली ट्रेनें अगले दो दिनों तक रद्द कर दी हैं। कालका-शिमला और पठानकोट से जोगिंद्रनगर जाने वाली गाड़ियां भी रद्द हो सकती हैं।

आपात स्थिति में पुलिस की सहयोग से 3 से 4 टैंपो ट्रैवलर चलाई जाएंगी, ताकि मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। दिल्ली और बाहरी राज्यों में गईं बसों को अगले आदेश तक वहीं रोकने को कहा गया है। चालकों- परिचालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शिमला में प्रेस वार्ता कर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल से दिल्ली जाने वाली सामान्य और वोल्वो बसों के सभी रूट रद्द कर दिए हैं। शिमला से जाने वाली बसें परवाणू और  कांगड़ा की तरफ से जानी वाली बसें भी ऊना तक ही जाएंगी।

माहौल को देखते हुए बिलासपुर और ऊना से जाने वाली कुछ बसें चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस अड्डे तक भेजी जा सकती हैं। चंडीगढ़ से नाहन-देहरादून जाने वाले बस रूट भी रद्द कर दिए हैं।

इससे निगम को प्रतिदिन 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा। स्थिति सामान्य होने पर शुक्रवार शाम के बाद बस सेवा बहाल हो सकती है। वीरवार को सुबह 11.55 के बाद शिमला से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए कोई बस नहीं गई।

संत राम रहीम मामले को लेकर हिमाचल पुलिस भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। बाबा के अनुयायियों के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को अलर्ट रहने के नए निर्देश जारी किए हैं।

डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि डेरा अनुयायियों की बस्तियों और डेरों के आसपास एहतियातन फोर्स तैनात करने को कहा है।

यहां से जाने वाले अनुयायियों की चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस को जानकारी दी जा रही है। सभी जिलों खासकर ऊना, कांगड़ा, सोलन में बटालियनों को स्टैंड बाय रहने को कहा गया है।

हिमाचल में संत गुरमीत राम रहीम के करीब चार लाख अनुयायी हैं। जिला कांगड़ा के पालमपुर के चचियां नगरी में सबसे बड़ा आश्रम है।

पालमपुर, धर्मशाला और जयसिंहपुर ब्लॉक से करीब बीस हजार अनुयायियों के पंचकूला जाने की सूचना है। सूबे के अन्य क्षेत्रों से भी कई अनुयायी पंचकूला पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here