Home हिमाचल प्रदेश 3 साल से पहले नियमित नहीं होंगे PTA शिक्षक….

3 साल से पहले नियमित नहीं होंगे PTA शिक्षक….

42
0
SHARE

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पी.टी.ए. शिक्षकों को स्पष्ट कहा है कि 3 साल से पहले अनुबंध पर आए शिक्षकों को नियमित नहीं किया जाएगा। पहले अनुबंध नीति के तहत 3 साल पूरे करो, उसके बाद ही नियमित किया जाएगा। नियमितीकरण की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ (पी.टी.ए.) व पी.टी.ए. संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री से मिले। शिक्षकों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की थी कि उन्हें जल्द ही नियमित किया जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री आज अपने ही वायदे से मुकर गए हैं।

5,500 पी.टी.ए. शिक्षक निराश
ऐसे में प्रदेश के 5,500 पी.टी.ए. शिक्षक निराश हैं। इसी मांग को लेकर शिक्षकों ने शुक्रवार को चौड़ा मैदान से विधानसभा तक वायदा निभाओ रैली निकाली। इसके बाद शिक्षकों ने विधानसभा गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस धरने में सैंकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। नाराज शिक्षकों ने इस दौरान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आने वाली कैबिनेट में पी.टी.ए. शिक्षकों को नियमित नहीं किया तो आने वाले दिनों में शिक्षक कांग्रेस पार्टी का हर स्तर पर विरोध करेंगे। संघ के अध्यक्ष बोविल ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री पहले वायदा करते हैं और बाद में भूल जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here