Home हिमाचल प्रदेश पड़ोसी राज्यों के लिए HRTC के सभी रूट बहाल….

पड़ोसी राज्यों के लिए HRTC के सभी रूट बहाल….

41
0
SHARE

पड़ोसी राज्यों की स्थिति के दृष्टिगत बंद की गई एच.आर.टी.सी. की बस सेवा को पूरी तरह बहाल कर दिया है। संचालन से रोके गए एच.आर.टी.सी. के सभी रूट आज रविवार शाम से आरम्भ कर दिए हैं। परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने शनिवार को एच.आर.टी.सी. से बंद 50 प्रतिशत रूट बहाल करने का निर्णय लेते हुए रविवार को पुन: स्थिति की समीक्षा कर शेष रूट बहाल करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक एवं अन्य सम्बन्धित उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श कर मौजूदा हालात की पूरी जानकारी लेने और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को ध्यान रखते हुए गहन समीक्षा के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपपूर्ण है। इसलिए कल सायं पूरी स्थिति की पुन: समीक्षा की जाएगी।

राम रहीम पर फैसले के बाद बिगड़े थे हालात 
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर आए न्यायाल के निर्णय के बाद हालात खराब हो गए थे, ऐसे में एच.आर.टी.सी. ने बाहरी राज्यों के 308 रूटों पर बस सेवा स्थगित कर दी थी। ये रूट 24 अगस्त देर रात को स्थगित किए गए थे, इनमें 48 वोल्वों बसें भी शामिल थीं। हरियाणा में खराब हुए हालात के कारण एच.आर.टी.सी. के साथ पर्यटन कारोबार को भी झटका लगा है। अब स्थिती धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और एक-दो दिन में सारी व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।

बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
हरियाणा में बिगड़े हालात के बाद एच.आर.टी.सी. ने बाहरी राज्यों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी थी लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद रविवार से 530 बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, ऐसे में पर्यटकों सहित आम लोगों को ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here