Home हिमाचल प्रदेश शिमला में 3 जगहों पर भारी भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन फंसे….

शिमला में 3 जगहों पर भारी भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन फंसे….

23
0
SHARE

जुब्बल से कोटखाई मार्ग पर 3 जगह पर भारी भूस्खलन के चलते शिमला-रोहड़ू मार्ग बाधित हो गया है। यह भूस्खलन दोची, डीमरोड, कोटखाई में हुआ। जिसके कारण सैंकडों वाहन फंस हुए हैं। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बताया जाता है कि सेब सीजन के कारण ज्यादातर वाहन सेब लेकर मंडी जा रहे हैं। अब भूस्खलन के कारण वह वाहन फंस गए हैं।

प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए
देर रात हुए भूस्खलन के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जेसीबी से रोड खोलने की कोशिश की जा रही है लेकिन मलबा ज्यादा होने के चलते प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। साथ ही कोटखाई से खड़ापत्थर से मेन बाजार के लिए रोड भी बंध हो गया है। इस मार्ग पर सिर्फ छोटी गाड़ियां ही जाती थी लेकिन वो भी अब नहीं जा पा रही।

हिमाचल में हो रही लगातार बारिश मुसीबत बनती जा रही है। प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिस वजह से प्रदेश के कई मार्गों पर आवाजाही में रुकावट आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here