Home हिमाचल प्रदेश पोस्टर और होर्डिंग लगाने से चुनाव में टिकट नहीं मिलता : वीरभद्र...

पोस्टर और होर्डिंग लगाने से चुनाव में टिकट नहीं मिलता : वीरभद्र सिंह…

28
0
SHARE
कुल्लू.विधानसभाचुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की धड़ेबाजी अब खुलकर सामने आने लगी है। मंगलवार को सैंज में आयोजित जनसभा में भी यह मतभेद नजर आए। सीएम वीरभद्र सिंह ने विरोधी धड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के टिकट होर्डिंग और पोस्टर लगाने से नहीं मिलते। टिकट उसी को मिलेगा, जो जनता से जुड़ा हुआ होगा। उनकी समस्या से सरोकार रखता होगा। उन्होंने नेताओं को सलाह दी कि पहले वे जनप्रतिनिधि बनें और लोगों की समस्याओं को सुलझाएं , फिर टिकट की चाह रखें।
परिवहन मंत्री जीएस बाली के भाजपा के जाने की अटकलों के बारे में सीएम ने कहा कि बाली के बारे में वे खुद ही बेहतर बता सकते हैं। वीरभद्र ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा और सैंज दोनों स्थानों से पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह को तरजीह दी। उन्होंने इस दौरान मंच पर भी आदित्य की तारीफ की, जिसे आदित्य के समर्थक अाने वाले चुनावों में आशीर्वाद के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदित्य को तरजीह देने से बंजार की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।
कुल्लू | सीएमने सुक्खू पर निशाना साधा। कहा- कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी प्रजातांत्रिक होने चाहिए। कांग्रेस पार्टी प्रजातंत्र पर विश्वास रखने वाली पार्टी है, लेकिन संगठन के भीतर पदाधिकारियों को ऊपर से थोपा जाना ठीक बात नहीं है। अध्यक्ष पद भी प्रजातांत्रिक पद है इसलिए वह भी चुनकर बनाया जाना चाहिए। मैं स्वयं भी पांच बार अध्यक्ष रहा हूं और चार बार चुनकर अध्यक्ष बना हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here