Home प्रादेशिक मुख्यमंत्री ने किया ‘हिमालयन बॉण्ड’ उपन्यास का विमोचन…

मुख्यमंत्री ने किया ‘हिमालयन बॉण्ड’ उपन्यास का विमोचन…

30
0
SHARE
मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां पूरण भारद्वाज द्वारा लिखित एक उपन्यास ‘द हिमालयन बॉन्ड’ का विमोचन किया। वर्तमान में लन्दन में रह रहे पूरण भारद्वाज प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के तत्तापानी के समीप थली गांव के रहने वाले हैं।
हिमालयन बॉन्ड उपन्यास में एक भारतीय तथा एक ब्रिटिश सहित दो युवकों की यात्रा का वृतांत है। युवक वैश्वीकरण तथा स्थिरता के विवादित मुद्दों, जो आज के आधुनिक भारत में शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को प्रभावित करते हैं, का समाधान करने निकलें हैं।
उपन्यास में सदियों पुराने मूल्यों की एक दुर्लभ अन्तर्दृष्टि का सजीव चित्रण  है, जो आधुनिकता के कारण कहीं न कहीं छूट गए हैं। इसके अलावा, उपन्यास हिमालयी क्षेत्रों में आधुनिक जीवन शैली तथा बदलते सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य पर भी प्रकाश डालता है।
मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना की और मानव तथा पर्यावरण के बीच सम्बन्धों को उजागर करने के लिए किए गए अनुसंधान के लिए उन्हें बधाई दी और हिमालय के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के बीच उपन्यास में की गई तुलना के लिए भी उनकी प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here