Home राष्ट्रीय त्योहार से पहले रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया बोनस का तोहफा….

त्योहार से पहले रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया बोनस का तोहफा….

46
0
SHARE

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा लिए गए कई बड़े फैसलों के बारे में बताया। अरुण जेटली ने बताया कि 17 सरकारी प्रिंटिंग प्रेस को मर्ज कर 5 बड़ी प्रेस बनाई जाएंगी और उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।  कैबिनेट बैठक में खेलो इंडिया नेशनल प्रोग्राम…’ पर भी फैसला किया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार खेलो इंडिया को मंजूरी दे दी है और इसका बजट बढ़ाते हए 1756 करोड़ कर दिया है। ये बजट 2017-18 तक का है। 2016 में ये बजट 500 करोड़ था।

अरुण जेटली ने कहा कि अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने लिए सरकार अतिरिक्त कदम उठाएगी। इनकी घोषणा प्रधानमंत्री से चर्चा के बाद की जाएगी। जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) के जयपुर, मैसुर और इटानगर स्थित होटल राज्य सरकारों को सौंपेगी। जैसे जयपुर का  अशोका होटल राज्य सरकार को सौंपा जाएगा और ललिता महापैलेस होटल मैसूर सरकार को ट्रांस्फर किया जाएगा। कैबिनेट ने त्योहार से पहले भारतीय रेलवे के लिए बोनस देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

रोहिंग्या मुसलमानों पर बात करते हुए जेटली ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों के लेकर सरकार अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रख चुकी है। सरकरा इस मसने पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here