Home समाचार अमित शाह ‘युवा हुंकार रैली’ को संबोधित करने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में…

अमित शाह ‘युवा हुंकार रैली’ को संबोधित करने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में…

41
0
SHARE

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ‘युवा हुंकार रैली’ को संबोधित करने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहुंचे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष की रैली में लाखों की तादाद में युवा उमड़े हैं। यह बीजेपी की सबसे बड़ी युवा रैली है। इस हुंकार रैली में प्रदेश भर से पार्टी दिग्गज और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जिला कांगड़ा में उन्होंने अपनी पहली जनसभा के जरिए युवा शक्ति में मिशन 60 प्लस के लिए जोश भरा, वहीं कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मंत्र भी दिया। रैली में सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार सुबह से ही कांगड़ा को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। बता दें कि कांगड़ा में 15 विधानसभा हलके आते हैं, कहीं ना कहीं सत्ता का रास्ता यहीं से तय होता है।

रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बहुत छोटी अवधि में अमित शाह ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। अमित शाह के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में भी भाजपा ने सरकार बनाई। नड्डा ने कहा कि यूपी में सरकार बनाने में शाह का रोल अहम। हिमाचल में युवाओं के सैलाब को देखते हुए आंकड़ा 50 से भी अधिक होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल के करीब पंद्रह लाख युवा मतदाताओं की तरफ देखती भारतीय जनता युवा मोर्चा की हुंकार रैली के जरिये कांगड़ा में हुंकार भरने पहुंचे हैं। इस मौके पर शांता कुमार ने कहा कि 64 साल की हिमाचल की राजनीति में इतना कलंक कभी नहीं लगा, जितना कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार के समय पर लगा है। उनके मुताबिक, मैं 84 साल की उम्र में भी जवान हूं।

इसी युवा मंच से कांग्रेस को पूरे प्रदेश में घेरने की एक बड़ी मुहिम भी शुरुआत भी होगी। साफ है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर चल रहे मामले, कांग्रेसी कुनबे में मची खींचतान, हत्या एवं दुष्कर्म या माफियाराज का हवाला देकर कांग्रेस पर चोट की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा पहले ही रथयात्रा, पदयात्रा सहित दलित सम्मेलनों से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में दस्तक दे चुकी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मोदी सरकार के कई मंत्री भी प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

मई में स्वयं शाह पालमपुर में थे जहां उन्होंने विजन 2030 दिया था। पालमपुर में शाह के उस वक्त हुए दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के बाद जिला कांगड़ा में उनकी पहली रैली भी है। रैली केमाध्यम से पार्टी की जीत के लिए जोश भरने के अलावा इस पर भी नजर रहेगी कि पार्टी के प्रत्याशियों से कोई पर्दा उठता है अथवा नहीं।  प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद शांता कुमार, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल सहित कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here