Home प्रादेशिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश दौरा तय है….

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश दौरा तय है….

34
0
SHARE
राहुल गांधी 7 अक्टूबर को मंडी में चुनावी रैली के जरिए कांग्रेस के मिशन रिपीट अभियान की शुरुआत करेंगे। शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुलाकात के दौरान ये दौरा तय हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी पुष्टि की है।

पीसीसी चीफ सुक्खू ने कहा कि जल्दी ही मंडी में रैली का स्थान भी तय कर लिया जाएगा। यहां बता दें कि मंडी जिला में बड़ी रैली के लिए दो मैदान हैं। मंडी का पड्डल मैदान व सुंदरनगर का मैदान है। ऐसे में इन दो में से कोई एक स्थान रैली के लिए तय हो सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने पहले हिमाचल दौरे में रैली के लिए मंडी का पड्डल मैदान चुना था।

राहुल गांधी की रैली भी पड्डल मैदान में हो सकती है। हिमाचल कांग्रेस लंबे समय से राहुल गांधी या सोनिया गांधी की बड़ी रैली के लिए कोशिश कर रही थी। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी अप्रैल महीने में शिमला में रैली कर चुके हैं। अब मोदी की इस साल की दूसरी रैली बिलासपुर में हो रही है। कांग्रेस ने भी जवाब में राहुल गांधी की जनसभा फाइनल कर ली है। पीसीसी चीफ सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अनुसार राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने और रैली में प्रदेश भर से लोगों को आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हिमाचल में मिशन रिपीट को सफल बनाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here