Home Una Special परिवहन निगम ने जे.सी.सी. के पदाधिकारियों समेत 12 कर्मचारियों के तबादला आदेश...

परिवहन निगम ने जे.सी.सी. के पदाधिकारियों समेत 12 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी….

51
0
SHARE

ऊना: हिमाचल पथ परिवहन निगम के जे.सी.सी. के पदाधिकारियों समेत 12 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इन कर्मचारियों में इंस्पैक्टर से लेकर कारपेंटर तक तबादले किए गए हैं। निगम प्रबंधन ने 11 जून 2016 को हुई बी.ओ.डी. की बैठक में हुए निर्णय को एक वर्ष बाद लागू किया है। हालांकि 11 जून के बाद एक वर्ष की अवधि में निगम की करीब 10 बी.ओ.डी. की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन चुनावी वर्ष में किसी भी कर्मचारी को इस तरह से तबादले की उम्मीद नहीं थी। निगम के जिन कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं इसमें हैड ऑफिस में सेवाएं दे रहे जे.सी.सी. के प्रधान सब इंस्पैक्टर देवराज का तबादला चम्बा किया गया है। इसी तरह से कई अन्य कर्मचारी नेताओं को भी शिमला डिवीजन से दूसरे डिवीजन के लिए बदला गया है।

लोकल यूनिट में सेवाएं दे रहे अन्य कर्मचारी नेता कंडक्टर नीलकमल का तबादला ऊना के लिए किया गया है। इसी तरह जे.सी.सी. के सदस्य कंडक्टर खेमेंद्र गुप्ता को लोकल यूनिट से बदलकर पठानकोट भेजा गया है। हरिलाल कंडक्टर को लोकल यूनिट से चम्बा के लिए बदला गया है। मैकेनिक राजेंद्र कुमार सचिव जे.सी.सी. का तबादला लोकल यूनिट से पठानकोट के लिए किया गया है। हरदयाल सिंह कंडक्टर को परवाणु से ऊना भेजा गया है। कारपेंटर पर कार्यरत नानक चंद की बदली परवाणु से चम्बा के लिए की गई है। इंस्पैक्टर जसमेर राणा को पालमपुर से नाहन के लिए ट्रांसफर किया गया है। चालक सत्याप्रकाश का तबादला डी.डब्ल्यू. तारादेवी से देहरा के लिए किया गया है। चालक पवन कुमार की तबादला डी.डब्ल्यू तारादेवी से ऊना के लिए किया गया है। परिचालक कुशाल सिंह को तारादेवी से देहरा के लिए ट्रांसफर किया गया है। कुल्लू में सेवाएं दे रहे बुकिंग क्लर्क को नाहन भेजे जाने के आदेश हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here