Home मध्य प्रदेश महिला पहलवान ‘नीलिमा’,…चित्त कर देगी, ऐसी धाकड़ है….

महिला पहलवान ‘नीलिमा’,…चित्त कर देगी, ऐसी धाकड़ है….

38
0
SHARE
जनसम्पर्क विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश की खेल राजधानी माने जाने वाले इन्दौर शहर से ताल्लुक रखने वाली नीलिमा कुश्ती और शस्त्र कला के क्षेत्र में प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की भी एक मिसाल बन गयी है। गरीब परिवार में जन्मीं यह 22 साल की यह पहलवान पिछले चार साल से अपने कुश्ती खेल के कौशल से लड़कियों को पहलवानी की बारीकियां सिखा रही हैं तथा इसके द्वारा तैयार कई बच्चे राष्ट्रीय और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में खेल चुके हैं।

दंगल एवं शस्त्र कला के गुर सिख रही हैं छोरियां 

नीलिमा द्वारा इन्दौर में संचालित श्री रामनाथ गुरु व्यायाम-शाला तथा बालिका शस्त्र कला केन्द्र में बालिकाओं को दंगल एवं शस्त्र कला में तलवार फेरना, बनेटी, पटा, बाना, भाला, डण्डे की मार और बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं।

50 लड़कियां रोज कुश्ती के दांव-पेंच सीख रही 
संस्थान में 8 से 18 वर्ष तक की लगभग 50 लड़कियां रोज कुश्ती के दांव-पेंच सीख रही हैं। नीलिमा को शस्त्र कला का ज्ञान अपने पिता मुन्ना बौरासी से हासिल हुआ। लड़की होने के कारण कुश्ती का खेल अपनाने के कारण समाज के ताने सुनने के बाद भी उन्होंने अपनी कला को नहीं छोड़ा। जब नीलिमा पर पुरस्कारों की बौछार हुई, तो ताने सुनाने वाला समाज अब उसकी तारीफ करते नहीं थकता।

अनुष्का को कुश्ती के गुर सिखाने वाली

नीलिमा सलमान खान की फिल्म सुल्तान और आमिर की फिल्म दंगल में भी अभिनय कर चुकी हैं।

नीलिमा फिल्म में अनुष्का शर्मा, फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा की ट्रेनिंग पार्टनर थीं।

राष्ट्रीय-स्तर के अनेक पदक जीते हैं
नीलिमा ने अपने बल एवं कला से राष्ट्रीय-स्तर के अनेक पदक जीते हैं। नीलिमा कोलकाता में वर्ष 2013 में हुई सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक तथा प्रदेश स्तरीय स्पर्धाओं में अब तक आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस महिला पहलवान को अनेक संस्थाएँ सम्मानित तथा पुरस्कृत कर चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here