Home राष्ट्रीय केरल के कन्नूर से BJP जनरक्षा रैली में CM योगी भी शामिल….

केरल के कन्नूर से BJP जनरक्षा रैली में CM योगी भी शामिल….

20
0
SHARE

केरल में ‘कमल’ खिलाने की कोशिश में भाजपा उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आजमा रही है। आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ ने भी कन्नूर से भाजपा की जनरक्षा रैली का आगाज किया। पार्टी यहां 15 दिवसीय जन रक्षा रैली करेगी। इसका समापन तिरुवनंतपुरम में होगा। केरल भाजपा के लिए सबसे कठिन प्रांत रहा है। भाजपा ने केरल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में इस रैली का आयोजन किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां लगातार हत्याएं कर रही है। माना जा रहा है कि केरल में भाजपा अन्य नेताओं के साथ योगी के पोस्टर खासतौर पर इस्तेमाल करेगी। दक्षिण में केरल ऐसा प्रांत है जहां भाजपा के पास खोने को कुछ भी नहीं है। हिन्दुत्व के मुद्दे पर केरल में पैठ बनाने की रणनीति के तहत उप्र से योगी को केरल तक की यात्र कराई जा रही है। पिछले कुछ सालों में केरल में आरएसएस के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

भाजपा ने इसे मुद्दा बना जन रक्षा रैली का आयोजन किया है। उप्र के चुनाव में योगी की सभाओं में खूब भीड़ उमड़ी थी। पार्टी सूत्रों का मानना है कि हिन्दुत्व को उभारने और तुष्टीकरण को नकारने की खरी-खरी भाषा की वजह से योगी एक खास वर्ग में प्रभाव बना लेते हैं। केरल में भी उनकी इस क्षमता का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 1998 में पहली बार गोरखपुर के सांसद बने थे। पांच बार लगातार सांसद रहे योगी ने हिन्दू युवा वाहिनी नाम से युवाओं का एक संगठन भी बना रखा है। गोरखपुर लोकसभा सीट से इतर पूर्वांचल की कई सीटों पर उनका प्रभाव रहा है। इस बार खासकर पश्चिमी उप्र में उनकी रैलियों ने खूब भीड़ जुटाई। फायर ब्रांड नेता के रूप में पूरे विस चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा ने उनका इस्तेमाल किया। विस चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा मांग वाले स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी के बाद योगी ही थे।

लोस चुनाव में भी योगी होंगे स्टार: पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2019 के लोस चुनाव में योगी के कार्यक्रम पूरे देश में लगाए जाएंगे। उनके कार्यक्रम, रैलियां आदि कराने से दक्षिण के प्रांतों में लाभ मिलेगा। सूत्रों का दावा है कि भाजपा नेतृत्व ने योगी का प्रयोग अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी करने का फैसला किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में भी रैली कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here