Home प्रादेशिक SPG टीम ने लिया पड्डल मैदान का जायजा, 7 अक्टूबर को राहुल...

SPG टीम ने लिया पड्डल मैदान का जायजा, 7 अक्टूबर को राहुल गांधी की रैली….

37
0
SHARE
टीम ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ पड्डल मैदान का जायजा लिया। एसपीजी की टीम आइजी एबीएस कलियार की अगुवाई में बुधवार दोपहर बाद मंडी पहुंची। टीम ने यहां सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों और आयोजकों से रैली को लेकर बातचीत की। टीम ने करीब दो घंटे तक पड्डल मैदान का भी जायजा लिया।
रैली के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो टीम ने इस बात की संतुष्टि की। हेलीकॉप्टर कहां उतरेगा और कहां पर हैलीपैड बनाया जाएगा, इन बिंदुओं पर भी गौर किया गया। रैली में कितनी भीड़ जुट सकती है, टीम ने इस बात की भी जानकारी जुटाई। एसपीजी की टीम ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और नेताओं से भी वार्ता कर इस संबंध में जानकारी ली।
एसपीजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और आइबी के अधिकारियों से भी रैली को लेकर चर्चा की। करीब दो घंटे के मंथन के बाद मैदान और सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट होने पर एसपीजी की अनुमति मिलने के बाद मंच बनाने का कार्य शुरू हो गया है। रैली के लिए उसी स्थान पर मंच बनाया जा रहा है। जहां गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए मंच बनाया गया था। मंच से कुछ दूरी पर हैलीकॉप्टर की लैंडिंग होगी। आपातकालीन परिस्थिति में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के खेल मैदान में भी हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था रहेगी।

रैली को सफल बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार से मंडी में डेरा डालने वाले हैं। वह 11 बजे हैलीकॉप्टर में मंडी पहुंचेंगे। परिधि गृह में तीनों मंत्रियों और जिला के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और पड्डल में तैयारियों का जायजा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here