Home प्रादेशिक ‘हिमाचल में बनेगी कांग्रेस सरकार, वीरभद्र सिंह 7वीं बार बनेंगे CM’…

‘हिमाचल में बनेगी कांग्रेस सरकार, वीरभद्र सिंह 7वीं बार बनेंगे CM’…

55
0
SHARE
विक्रमादित्य सिंह रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत घनहाटि पंचायत के गांवों पड़ेच, मंगेच व बलोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस विकास का दूसरा नाम है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की जुमलेबाजी से आज देश का हर वर्ग परेशान है। बढ़ती महंगाई और जीएसटी जैसे फैसलों ने हर वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विकास बोलता भी है और दिखता भी है पर भाजपा ने इस ओर अपनी आंखें बंद कर दी हैं। उन्हें यह नजर नहीं आ रहा है। झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना उनकी पुरानी आदत है। कांग्रेस को प्रदेश में विकास के नाम पर वोट जरूर मिलेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री चुनाव क्षेत्र होने की वजह से आदर्श विकास का मॉडल बना है। पूरे प्रदेश में अथाह विकास हुआ है। सैकड़ों स्कूल कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाएं इसी में प्रदेश हित सुरक्षित है। इस अवसर पर विक्रमादित्य के साथ पूर्व विधायक सोहनलाल व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here