Home हिमाचल प्रदेश मंडी की दो हस्तियां दिल्ली में सम्मानित, ML पटियाल और DP कौंडल...

मंडी की दो हस्तियां दिल्ली में सम्मानित, ML पटियाल और DP कौंडल को राष्ट्रीय पुरस्कार….

63
0
SHARE
भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड चेन्नई से मनोनीत एनीमल वेल्फेयर आफिसर एवं सचिव एसपीसीए मदन लाल पटियाल को पशु कल्याण के क्षेत्र में और डीपी कौंडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केयोलीधार में कार्यरत हैं। दोनों को यह पुरस्कार सात अक्टूबर को दिल्ली के संविधान क्लब में प्रदान किया गया।कार्यक्रम में कीनिया के उच्चायुक्त करिचो सेमुयल मुख्य अतिथि थे। एमएल पटियाल 16-17 साल से गोवंश संरक्षण एवं संब‌र्द्धन जिला पशु अत्याचार निवारण समिति के महासचिव के रूप में गोसदन मेगल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गोसदन में 42 देसी नस्ल व 105 अन्य किस्म की गायों को आश्रय दिया गया है। उनकी सेवाओं के अनुरूप ही उन्हें यह पुरस्कार मिला है।डीपी कौंडल को बेस्ट एजुकेसनिस्ट अवार्ड फार टेलेंटिड पर्सनलटीज के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गांव सरी तहसील धर्मपुर जिला मंडी के मूल निवासी कौंडल को इस साल प्रदेश सरकार ने भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है जो उन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिया। कवि लेखक व शिक्षाविद डीपी कौंडल को अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here