Home Bhopal Special संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से भोपाल…

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से भोपाल…

34
0
SHARE
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बताया कि वर्तमान में 50 हजार स्थानों पर संघ की शाखाएं चल रही हैं। संघ में तीन वर्ष के लिए सरकार्यवाह का चुनाव किया जाता है। वर्तमान सरकार्यवाह भैयाजी जोशी का कार्यकाल मार्च 2018 में पूरा हो रहा है। इस दृष्टि से भी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में तीन वर्ष की योजना पर विचार किया जाएगा।आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि भोपाल में आज से शुरू होने वाली तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। बैठक का उद्घाटन आज सुबह होगा और समापन 14 अक्टूबर होगा। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का 350वीं जयंती वर्ष होने के चलते बैठक कक्ष को उन्हीं के नाम पर रखा गया है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रचारक अपने कार्यो के बारे में जानकारी प्रस्तुत करते हैं। इसके अलावा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। संघ राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक कार्यो में तत्पर रहती है, ऐसे में शिक्षा में मातृभाषा के प्रयोग, संस्कृति संरक्षण, हिन्दुत्व, आदिवासी कल्याण, जैविक खेती, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।
देश में संघ की शाखाओं के विस्तार पर भी चर्चा होगी और इस बारे में एक खाका तैयार किया जा सकता है। समझा जाता है कि केरल में संघ कार्यकर्ताओं पर हमले एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय चर्चा में उठ सकते हैं । अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाने का कार्यक्रम है। इस प्रदर्शनी में पद्मभूषण कुशोक बकुल रिनपोचे के जीवन दर्शन को दिखाया जाएगा। रिनपोचे द्वारा जम्मू कश्मीर में शिक्षा के प्रचार-प्रसार और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यो को इस प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा।
सरसंघचालक मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबाले आयोजन स्थल शारदा विहार पहुंच चुके हैं। इस बैठक में देशभर के 11 क्षेत्रों और 42 प्रांतों से लगभग 300 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस बैठक में संघ की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श होगा और बीते 6 माह में संघ के काम का कितना विस्तार हुआ है, इस संदर्भ में प्रांत के अधिकारी ब्यौरा देंगे। बैठक से पहले भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल ने सरसंघचालक मोहन भागवत से भेंट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here