Home हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों से सम्बन्धित सूचना प्राप्त करने के लिए मिस कॉल...

विधान सभा चुनावों से सम्बन्धित सूचना प्राप्त करने के लिए मिस कॉल सेवा आरम्भ…

4
0
SHARE
निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि लोकतंत्र में लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए  विभाग द्वारा पूरे राज्य में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चुनाव सम्बन्धित जानकारी देने के लिए टॉलफ्री नम्बर 0177-2620551 स्थापित किया गया है। इस नम्बर पर विधानसभा चुनावों से सम्बन्धित तमाम सूचनाऐं प्राप्त करने के लिए मिस कॉल सेवा आम जनता की सुविधा के लिए आरम्भ कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति इस नम्बर पर मिस कॉल देकर विधानसभा चुनावों से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाएं प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना प्राप्तकर्ता को दूरभाष का एक का अंक दबाना होगा जबकि मतदाता पहचान पत्र से सम्बन्धित जानकारी हासिल करने के लिए उन्हें दो का अंक दबाना होगा, मतदान केन्द्र से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए तीन, जबकि इ वी एम तथा वी वी पैट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए चार दबाकर सूचना हासिल की जा सकती है। इसी प्रकार से सूचना प्राप्तकर्ता को आचार संहिता से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए पांच व चुनावों से सम्बन्धित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी या ऑपरेटर से बात करने के लिए 9 दबाकर सूचना प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here