Home हिमाचल प्रदेश 10 लाख किशोर वोटर्स की अंगुली पर पहली बार लगेगी स्याही, लिखेंगे...

10 लाख किशोर वोटर्स की अंगुली पर पहली बार लगेगी स्याही, लिखेंगे लोकतंत्र की इबारत….

7
0
SHARE
इनमें से 18 से 19 साल के किशोर मतदाताओं की संख्या 1.10 लाख से कुछ अधिक है। ये किशोर पहली बार मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती की नई इबारत लिखेंगे। इस दफा 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग का 1,10,039 किशोर पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुआ है। राज्य के निर्वाचन विभाग ने सभी पात्र वोटर्स का नाम लिस्ट में शामिल करने के लिए खास अभियान चलाया था। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता सूची से छूटे गए लोगों को शामिल किया गया। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शिमला दौरे के दौरान मतदाता सूची में सभी को शामिल करने के लिए 16 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाए जाने के भी आदेश दिए थे।
हिमाचल के विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रदेश में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या 24,07,503 है। यह कुल मतदाताओं का 49.07 फीसदी है। इस तरह महिला मतदाता जीत-हार में अहम भूमिका में होंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 49,05,677 में से पुरुष मतदाताओं की संख्या 24,98,174 है।

प्रदेश में कुल विधानसभा क्षेत्र 68 हैं। सबसे बड़े जिला कांगड़ा में विधानसभा सीटों की संख्या 15 है। कांगड़ा के बाद संख्या के लिहाज से मंडी जिला आता है। मंडी जिला की विधानसभा सीटों की संख्या 10 है। हिमाचल के निर्वाचन विभाग के मुखिया पुष्पेंद्र राजपूत के अनुसार विभाग मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here