Home Bhopal Special जुनून और जज्बे से हर क्षेत्र में जीत तय : खेल मंत्री...

जुनून और जज्बे से हर क्षेत्र में जीत तय : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया….

54
0
SHARE
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश में खेलों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। यही वजह है कि भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी सबसे अधिक मध्यप्रदेश से है। एमपी में हर खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि खेलों के माध्यम से बच्चे अपना हुनर दिखा सके।
ताकि वे अपने प्रदेश और भारत देश का नाम रोशन कर सकें। खेल मंत्री ने कहा कि हम अपने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को विश्व स्तर की कोचिंग प्रदान कर रहे हैं साथ ही खिलाड़ियों के लिए रुकने खाने तक की व्यवस्था अब की जा रही है। अब मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं को दबने नहीं दिया जाएगा। बल्कि उनको सही मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखार आ जाएगा।
उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप बस अपने जुनून और जज्बे के साथ आगे बढ़ते चले, मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ हैं। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मप्र में खेलों के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के खिलाड़ी आज हॉकी, सेलिंग, घुड़सवारी, शूटिंग जैसे खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल कर लगातार देश, प्रदेश तथा अकादमी का नाम रौशन कर रहे हैं। प्रतियोगी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में लॉ कैम्पस से भी हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी मिलेंगे। इस अवसर पर एनएलआईयू के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एसएस सिंह, खेल इंचार्ज बलजीत सिंह तथा रजिस्ट्रार रवि पाण्डे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here