Home राष्ट्रीय महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त के घर में फ्रिज...

महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात, दोस्त के घर में फ्रिज में मिले डेडबॉडी के टुकड़े….

30
0
SHARE

नई दिल्ली। राजधानी के महरौली इलाके में एक युवक का शव टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखा हुआ मिला है। मृतक की पहचान विपिन चंद जोशी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 30 साल थी।मामला साउथ दिल्ली के महरौली के सैदुलाजॉब इलाके का है। पुलिस के मुताबिक विपिन चंद जोशी नाम का शख्स 10 अक्टूर से गायब था। घरवालों की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो विपिन का शव उसके ही एक दोस्त के घर के फ्रिज में मिला। पुलिस को फ्रिज से लाश तीन टुकड़ों में मिली। सिर अलग, पैर अलग और बाकी शरीर अलग जिसे देखकर पुलिस के पैरो तले ज़मीन खिसक गई।

विपिन जोशी के भाई के मुताबिक 10 अक्टूबर से विपिन गायब था। काफी खोजबीन के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो महरौली पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इस बीच विपिन के भाई को एक शख्स ने बताया कि उसने उसके भाई को उसी के एक दोस्त  बादल मंडल के साथ देखा था। और फिर जब विपिन के भाई 14 अक्टूबर की शाम 4 बजे मंडर के घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। लेकिन उन्हें कमरे के अंदर से बदबू आई।

विपिन के भाई को शक हुआ। उसने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस घर का दवराजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। घर का कोना-कोना छाना गया। इस बीच जब पुलिस ने फ्रिज खोला तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। फ्रिज के अंदर लाश के टुकड़े थे। विपिन का सर फ्रीजर में रखा गया था। पेट के हिस्से को काटकर फ्रिज के निचले हिस्सा में और लाश का तीसरा टुकड़ा पैर का उससे नीचे रखा गया था।

पुलिस को कमरे से वो चॉपर भी मिला है, जिससे लाश के टुकड़े किए गए। साथ ही शराब की कुछ बोतलें भी मिली हैं। पुलिस बादल मंडल को ही विपिन का क़ातिल मान रही है। पुलिस बादल की तलाश कर रही है क्योंकि उसकी गिरफ़्तारी के बाद ही इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा।पुलिस के मुताबिक 30 साल का विपिन चंद जोशी उत्तराखंड का रहने वाला था। वह बादल के साथ पिछले 7 साल से एक बार में काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here