Home राष्ट्रीय आधार से लिंक नहीं था राशन कार्ड, ‘भूख’ से मर गई बच्ची….

आधार से लिंक नहीं था राशन कार्ड, ‘भूख’ से मर गई बच्ची….

29
0
SHARE
संतोषी कुमारी नामक बच्ची की मौत हो जाने के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, संतोषी को अनाज इसलिए नहीं मिल रहा था क्योंकि उसका राशन कार्ड आधार से लिंक्ड नहीं था।मौत के दस दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन गांव नहीं पहुंचा था। इससे लोगों में आक्रोश था। वहीं मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की सहायता नहीं दी गयी है। भोजन के अधिकार समिति एवं राज्य खाद्य आयोग की टीम रांची से कारीमाटी गांव गयी और वहां की हलात का जायजा लिया।
गांव वालों ने बताया कि टीम के पहुंचने पर संतोषी कुमारी की मां कोयली देवी को लोगों ने एक घर छिपा दिया था। कोयली देवी की हालत खराब थी। उसे रांची से आयी टीम ने जलडेगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
इधर, टीम ने लोगों से पूछताछ किया और मामले की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने कहा कि यह मामला प्रखंड प्रशासन के लापरवाही का है। दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा जायेगा। मामले की जानकारी होने पर प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य कारीमाटी गांव पहुंचे।
परिवार वालों ने बताया कि राशन पीओएस मशीन आने के बाद से राशन नहीं मिल रहा है। घर में राशन नहीं होने के कारण चार दिन से घर में खाना नहीं बना रहा था। मृतक बार-बार खाना खाने के लिए मांग कर रही थी, लेकिन भोजन नहीं मिलने के कारण अंतत: संतोषी की मौत 28 सितंबर को हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here