Home राष्ट्रीय अयोध्या में आज ‘त्रेता युग’ जैसी दिवाली मनाएंगे CM योगी….

अयोध्या में आज ‘त्रेता युग’ जैसी दिवाली मनाएंगे CM योगी….

20
0
SHARE
 भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूपों को उसी तरह हेलीकॉप्टर से अयोध्या लाया जाएगा जैसे त्रेता युग मे लंका पर विजय प्राप्त करके भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे थे।
इस मौके पर अयोध्या के घाटों पर एक लाख 71 हज़ार दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे। जिसके लिए अयोध्या के जयसिंहपुर, हलकारा पुरवा में कुम्हार शिद्दत से दीये बनाने में जुटे हैं।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी 4 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। 4.25 बजे सीएम कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

शाम 6 बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी। इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस साल की दीवाली अयोध्यावासियों के लिए खास है, क्योंकि इस बार यूपी के सीएम दिवाली मनाएंगे तो अयोध्यावासियों के लिए लगभग 133 करोड़ की विकास योजनाओं और सुंदरीकरण के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।योगी सरकार अयोध्या में राम कथा गैलरी और पार्क का निर्माण करायेगी। जहां पार्किंग का विकास, अंदरूनी रास्ते और बाउंड्री वाल का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज, सोलर लाइट्स, कचरा मैनेजमेंट और पत्थर के बेंच लगाए जाएंगे। इसके साथ ही साकेत पेट्रोल पम्प के पास बस डिपो बनाये जाने की भी तैयारी है। राम की पैड़ी पर 100 फुट की भगवान राम की प्रतिमा, घाट, पत्थर की रेलिंग, सोलर लाइट्स, स्वछ पेयजल, कचरा मैनेजमेंट और पत्थर के बेंच आदि का निर्माण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here