Home समाचार हिमाचल विस: कांग्रेस ने 59 और BJP ने सभी 68 कैंडिडेट्स की...

हिमाचल विस: कांग्रेस ने 59 और BJP ने सभी 68 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की…..

41
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के 68 उम्मीदवारों की बुधवार को जारी कर दी गई। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से चुनाव लड़ेंगे। वे 2012 में हमीरपुर से चुनाव लड़े थे। इससे पहले धूमल बमसन से 3 बार इलेक्शन में उतर चुके हैं। कांग्रेस ने भी अपने 59 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि हिमाचल में 9 नवंबर को एक फेज में सभी 68 सीटों के लिए वोटिंग होगी और 18 दिसम्बर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हिमाचल की पॉलिटिक्स में बड़ा चेहरा माने जाने वाले कांग्रेस लीडर सुखराम के बेटे अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्हें पार्टी ने मंडी से विधानसभा चुनाव में उतारा है।
हिमाचल बीजेपी चीफ सतपाल सिंह को ऊना से टिकट दिया गया है। इसके अलावा किशन कपूर धर्मशाला से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने 3 सिटिंग MLAs की सीट बदली है। ये तीन सीटें अरकी, चंबा और भोरंज हैं।
अरकी से लड़ेंगे सीएम वीरभद्र
कांग्रेस सेंट्रल कमेटी की लंबी बैठक के बाद हिमाचल के लिए 59 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई। मीटिंग में सोनिया गांधी भी शामिल थीं। सीएम वीरभद्र सिंह अरकी से चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य का नाम नहीं है।
ये है हिमाचल विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
नोटिफिकेशन: 16 अक्टूबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख: 23 अक्टूबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी: 24 अक्टूबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख: 26 अक्टूबर
वोटिंग: 9 नवंबर
नतीजे: 18 दिसंबर
कुल सीटें: 68
हिमाचल इलेक्शन के 5 फैक्ट्स
7,521 पोलिंग स्टेशन हैं 68 सीटों के लिए। 2012 में 7,225 पोलिंग स्टेशन थे।
200 व्हीलचेयर पोलिंग बूथ पर होंगी। दिव्यांगों के लिए रैम्प बनाए जाएंगे। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर रखने की कोशिश होगी।
136 बूथ ऐसे हैं, जिन्हें पूरी तरह महिलाएं मैनेज करेंगी।
30 इंच ऊंचाई का होगा वोटिंग कम्पार्टमेंट। पहले ये ऊंचाई 24 इंच की थी।
28 लाख होगी कैंडिडेट के खर्च की सीमा। चुनाव आचार संहिता लागू।
इस तरह रहेगी नजर
चुनावी खर्च: एक कैंडिडेट के चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रुपए है। चुनाव का रिजल्ट आने के 30 दिन के भीतर कैंडिडेट को खर्च का ब्योरा रिटर्निंग अफसर को देना होगा।
मॉनीटिरिंग:पेड न्यूज और विज्ञापनों पर नजर रखी जाएगी। बल्क एसएमएस और वॉयस मैसेज पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा वोटिंग, नामांकन, रैलियों,जुलूस और काउंटिंग हॉल की वीडियो ग्राफी की जाएगी।
सोशल मीडिया:इलेक्शन के अच्छे मैनेजमेंट के लिए इलेक्शन कमीशन सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करेगा। इलेक्शन स्टाफ को इसके लिए पहले ही तैयार कर दिया गया है।
ई-पेमेंट:इलेक्शन और ड्यूटी से जुड़ी सभी गुड्स और सर्विसेस का पेमेंट EC ई-पेमेंट के जरिए करेगा।
पिछले दो चुनाव में क्या रहे हिमाचल के नतीजे

पार्टी 2012 विधानसभा चुनाव वोट शेयर 2014 लोकसभा चुनाव
कांग्रेस 36 42.8% 04
बीजेपी 26 38.5% 00
एचएलपी 1 1.9% 00
इंडिपेंडेंट्स 5 12.1% 00
* विधानसभा की 68 सीटें, लोकसभा की 4 सीटें हैं।
हिमाचल के चुनाव में इन 5 चेहरों की साख दांव पर
1) नरेंद्र मोदी
– बीजेपी ने हिमाचल में अभी सीएम कैंडिडेट का एलान नहीं किया है। राज्य में इस बार का चुनाव मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा। मोदी ने हिमाचल के दौरे भी शुरू कर दिए हैं। 3 अक्टूबर को मोदी ने राज्य का दौरा कर 1500 करोड़ की योजनाएं शुरू की थीं।
2) राहुल गांधी
गुजरात की तरह हिमाचल में भी राहुल गांधी ने दौरा किया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही सीएम कैंडिडेट रहेंगे। राहुल ने मंडी में विकास से विजय रैली में मोदी सरकार पर जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों पर हमला बोला था।
3) वीरभद्र सिंह
हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम हैं। हिमाचल में सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। 5 बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। हालांकि, वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर करप्शन के आरोप भी लगे हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। सीबीआई इसकी जांच कर रही है।
कब-कब रहे सीएम वीरभद्र सिंह?
– 1983-1990
– 1993-1998
– 2003-2007
– 2012-2017
4) प्रेम कुमार धूमल
– हिमाचल में बीजेपी के कद्दावर नेता। दो बार सीएम रहे। अभी हिमाचल में लीडर ऑफ अपोजिशन हैं। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर धूमल के बेटे हैं। बीजेपी ने सीएम कैंडिडेट का एलान नहीं किया है, लेकिन धूमल इस दौड़ में आगे माने जा रहे हैं।
कब-कब रहे सीएम धूमल?
– 1998-2003
– 2008-2012
5) जेपी नड्डा
– बिलासपुर रैली में नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा की तारीफ कर उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए अहम बना दिया है। हालांकि, अभी सीएम कैंडिडेट का एलान बीजेपी ने नहीं किया है, लेकिन अब धूमल के अलावा चेहरों की दौड़ में नड्डा भी माने जा रहे हैं। नड्डा अभी मोदी सरकार में हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर हैं। वे हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में ये हैं चुनावी मुद्दे

1) बेरोजगारी
बीजेपी
: हिमाचल में रैलियों के दौरान मोदी बोल चुके हैं कि 1500 करोड़ की योजनाएं शुरू होंगी तो रोजगार भी बढ़ेगा। टूरिज्म बढ़ेगा और लोगों का जीवन सुधरेगा। एम्स हिमाचल के लोगों के लिए संजीवनी बनकर आया है और ये अर्थव्यवस्था और टूरिज्म बढ़ाने में मदद करेगा।
कांग्रेस: राहुल ने मंडी में रैली के दौरान कहा- 5 साल में हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने 70 हजार युवाओं को रोजगार दिए। हर महीने युवकों को 1000 रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।
2) करप्शन
वीरभद्र सिंह और उनकी फैमिली पर मनी लॉन्डरिंग केस है। सीबीआई इसकी जांच कर रही है। बीजेपी लगातार हिमाचल में वीरभद्र के खिलाफ करप्शन के आरोपों को चुनावी मुद्दे के तौर पर भुनाने की कोशिश कर रही है।
जमानत पर है सरकार: नरेंद्र मोदी ने अपनी बिलासपुर रैली के दौरान कहा, “मुख्यमंत्री का पूरा परिवार जमानत पर बाहर है। आप सीएम बदल क्यों नहीं देते? आखिर कैसे बदलें, पूरी पार्टी ही जमानत पर है।
3) डेवलपमेंट
इसी महीने मोदी हिमाचल में 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं का एलान करके आए हैं। इनमें IIT और AIIMS जैसे संस्थानों की योजना शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here