Home Bhopal Special मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख पूर्वी-उत्तरी पूर्वी होने का कारण...

मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख पूर्वी-उत्तरी पूर्वी होने का कारण ऐसा हुआ,रात के तापमान में आई गिरावट…

45
0
SHARE

भोपाल। राज्य में सोमवार की सुबह हल्की ठंड का असर रहा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ होने से धूप की चुभन भी बनी हुई है। रात के तापमान में गिरावट आई है व दिन का तापमान उछला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख पूर्वी-उत्तरी पूर्वी होने का कारण ऐसा हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो सकता है। आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रह सकता है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.4 डिग्री, ग्वालियर का 19 डिग्री और जबलपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, भोपाल का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.6 डिग्री, ग्वालियर का 37.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 35़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे ने बताया कि हवा का रुख अभी पूर्वी एवं उत्तरी पूर्वी है। मंगलवार शाम से यह बदलकर उत्तरी हो सकता है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। हवा का रुख उत्तरी होने के बावजूद एक हफ्ते तक ठंड के आसार कम ही हैं। अभी कुछ दिन तक दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा ही बना रह सकता है। रात का तापमान भी अभी 1- 2 डिग्री ही कम होने का अनुमान है। ऐसा हुआ भी तो यह सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। हालांकि पांच दिन पहले रात का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया था। शुक्रवार की रात तो यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here