Home हिमाचल प्रदेश मनाली में आजाद प्रत्याशियों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण, आज हो सकता...

मनाली में आजाद प्रत्याशियों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण, आज हो सकता है फैसला….

5
0
SHARE
मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर भाजपा, हरि चंद शर्मा कांग्रेस, जीत राम बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों में धर्मवीर धामी, प्रेम शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, हुकम चंद, गजेंद्र सिंह और मोहन लाल शामिल है। इसमें दो उम्मीदवार धर्मवीर धामी व प्रेम शर्मा कांग्रेस के नेता है जबकि गजयेंद्र ठाकुर, हुक्म चंद, मोहिंदर सिंह ठाकुर व मोहन लाल  भाजपा से तालुक रखने वाले हैं।
अब इतने सारे आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा कांग्रेस का समीकरण बिगड़ता जा रहा हैं। खास बात यह है कि जितने भी आजाद उम्मीदवार हैं इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। धर्मवीर धामी जहां धाकड़ नेता माने जाते हैं और बेबाक भी हैं। प्रेम शर्मा भी कई संगठनों में जीते हैं और क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। उधर गजयेंद्र ठाकुर होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष होने के साथ साथ भाजपा के वेवाक नेता हैं और अपने ही विधायक को विकास के मामले में आड़े हाथों लेने से भी नहीं चूकते हैं।
महेंद्र सिंह ठाकुर अधिवक्ता होने के साथ साथ आरएसएस के नेता हैं और संघ में अच्छी पकड़ है। ऐसे में किसी भी उम्मीदवार को कम नहीं आंका जा सकता है। हालांकि भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर व कांग्रेस के प्रत्याशी हरिचंद शर्मा रूठों को मनाने में लगे हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यदि 26 के बाद भी स्थिति यही रही तो मनाली में भाजपा कांग्रेस को अपना कैडर वोट तलाशना मुश्किल होगा। क्योंकि दोनों दलों का कैडर ही खिसकता नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here