Home Bhopal Special रात के साथ सुबह भी महसूस होने लगी है गुलाबी ठंड…

रात के साथ सुबह भी महसूस होने लगी है गुलाबी ठंड…

25
0
SHARE
मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड अपना असर दिखाने लगी है। रात में तो ठंड का एहसास हो ही रहा था वहीं अब सुबह भी ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य में बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा दमोह व छिंदवाड़ा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रह सकता है, साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हवाओं के रुख में बदलाव ठंड के असर को कम भी कर सकता है।
राज्य में हवाओं के रुख से मौसम बदल रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.4 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here