Home Bhopal Special यूएस दौरे से आज स्वदेश लौटेंगे सीएम, भव्य स्वागत की तैयारी….

यूएस दौरे से आज स्वदेश लौटेंगे सीएम, भव्य स्वागत की तैयारी….

19
0
SHARE

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमेरिका प्रवास से भोपाल लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए अमेरिका का दौरा जहां एक ओर सफलता का विषय रहा है, तो वहीं कई विवादों को भी जन्म दिया है। अच्छी सड़कों के विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक सप्ताह के अमेरिका प्रवास के बाद आज स्वदेश आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मुम्बई पहुंचेंगे और मुम्बई से शासकीय वायुयान से शाम तक भोपाल आयेंगे। मुख्यमंत्री की अमेरिका यात्रा से अप्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश से रिश्ता मजबूत हुआ है। साथ ही कई उद्योग समूहों और कंपनियों ने मध्यप्रदेश की प्रगति की सराहना करते हुए यहां निवेश करने की इच्छा जताई है।मुख्यमंत्री को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म-शताब्दी के अवसर पर भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एण्ड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएसए द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ सत्र को संबोधित करने के लिये विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। वे 22 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी अमेरिका पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छुक कई कंपनियों से भी चर्चा की, यू.एस. इंडिया बिजनेस स्ट्रैटेजिक फोरम के सौजन्य से मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि लेने वाली उद्योगपतियों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और उन्हें प्रदेश आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई है। भोपाल पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भोपाल जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अमेरिका यात्रा के बाद भोपाल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here