Home Bhopal Special छात्र संघ चुनाव : ABVP और NSUI कर रही अपनी जीत के...

छात्र संघ चुनाव : ABVP और NSUI कर रही अपनी जीत के दावे…

26
0
SHARE
भोपाल में दिनभर चली मतदान प्रक्रिया के बाद शाम तक कॉलेजों ने कक्षा प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव के चयन की घोषणा की। बीयू में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के परिणाम को लेकर काफी विवाद हुआ। आखिरकार एबीवीपी ने इस पद पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में सबसे ज्यादा रोचक परिणाम भोपाल के बेनजीर कॉलेज का रहा जहां अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। अध्यक्ष पद की विजेता महज एक वोट से जीती।
भेल कॉलेज में विजेता पचास फीसदी अधिक मतों से जीते। बाकी 2-2 वोट निरस्त हुए। नवीन कॉलेज में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। सचिव व सहसचिव पद के लिए चुनाव हुए। इन पदों के लिए कुल 17 सीआर ने मतदान किया। शासकीय एमवीएम में भी प्रत्याशियों के बीच टक्कर रही। नूतन कॉलेज में करीब 72 प्रतिशत मतदान हुआ। रिजल्ट के बाद कॉलेजों ने विजेताओं को शपथ दिलाई। वहीं प्रमुख विज्ञान महाविद्यालय में एक नये छात्र संगठन भगत क्रांति दल ने तीन सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया।
चुनाव के बाद छात्र संगठनों ने अपनी-अपनी दावेदारी जताई है। एनएसयूआई ने भोपाल में ही 60 प्रतिशत सीटों पर अपनी दावेदारी की बात कही है। वहीं एबीवीपी ने भोपाल में 99 प्रतिशत सीटें जीतने का दावा किया है। हालांकि एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी का आरोप है कि एबीवीपी के प्रत्याशियों को गलत तरीके से जिताने में कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा था।
कॉलेजों के चुनाव परिणाम
1. शासकीय पीजी कॉलेज भेल में (एनएसयूआई)

  • मिनी सक्सेना, अध्यक्ष
  • योग्यता तिवारी, उपाध्यक्ष
  • स्वीटी अडलक, सचिव
  • सौरभ भाटिया, सहसचिव

2. शासकीय नवीन कॉलेज (एबीवीपी )

  • हितेश अहिरवार, अध्यक्ष
  • काजल मुंदेरिया, उपाध्यक्ष
  • अंजली अहिरवार, सचिव
  • रितेश यादव, सहसचिव


3. एमएलबी कॉलेज (एनएसयूआई)

  • अल्फा खान, अध्यक्ष
  • कशिश शुक्ला, उपाध्यक्ष
  • प्रज्ञा भारती, सचिव
  • दीपशिखा पाठक, सहसचिव

4. हमीदिया कॉलेज (एबीवीपी)

  • आशुतोष मालवीय, अध्यक्ष
  • वर्षा यदुवंशी, उपाध्यक्ष
  • सूर्यकांत चतुर्वेदी, सचिव
  • सहसचिव -रिक्त

4. बेनजीर कॉलेज (एनएसयूआई)

  • दिव्यानी मिश्रा, अध्यक्ष
  • विवेक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष
  • ज्योति उमठ, सचिव
  • रुचिका सिंह बघेल, सहसचिव

5. एमवीएम (एबीवीपी)

  • हर्षिता गिरी, अध्यक्ष
  • अर्जुन अहिरवार, उपाध्यक्ष
  • पारुल रावत, सचिव
  • आकाश सिंह, सहसचिव

6. नूतन कॉलेज (एनएसयूआई)

  • सोनम ओमकार, अध्यक्ष
  • ऋचा शर्मा, उपाध्यक्ष
  • मोहिता जोशी, सचिव
  • वैदेही गुप्ता, सहसचिव

7. बरकतउल्ला (एबीवीपी)

  • स्वप्निल पटेल, अध्यक्ष
  • हिमांशु हर्ष, उपाध्यक्ष
  • सुधा कुशवाह, सचिव
  • साक्षी भारद्वाज, सहसचिव

8. गीतांजलि कॉलेज (एनएसयूआई)

  • शीरीन बानो, अध्यक्ष
  • खुशबू गोस्वामी, उपाध्यक्ष
  • मोहिनी कीर, सचिव
  • सहसचिव – रिक्त

9. सेफिया (एनएसयूआई)

  • नीलोफर, अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here