Home समाचार हिमाचल चुनावः कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों और युवाओं पर फोकस….

हिमाचल चुनावः कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों और युवाओं पर फोकस….

5
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में कर्मचारियों पर फोकस रखा गया है। इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप और किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देने का वायदा किया गया है। आपको बता दें कि बीते रविवार को भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया था, जिसके तीन दिन बाद बुधवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया।

ये है घोषणा पत्र की खास बातें

किसानों को एक लाख का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा।
किसानों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सरकार ने नई स्कीम बनाई।
बुजुर्गो के लिए 1300 बुढ़ापा पैंशन।
मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का वादा
राज्य में पंचायतों को और अधिकार दिए जाएंगे।
राज्य में सड़क से लेकर पुल के जाल बिछाए जाएंगे।
प्रदेश के हर जिले में मिनी स्टेडियम और खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी।
एनसीसी में सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति के रूप में हर महीने सरकार एक हजार रुपए की राशि देगी।
हर पंचायत में जिम और खेल के मैदान बनाकर खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।
मजदूरों और कर्मचारियों पर सरकार का रहेगा फोकस
हमारा लक्ष्य सिर्फ विकास करना।
2 साल में अनुबंध कर्मी होंगे नियमित।
3 साल में मजदूर होंगे नियमित।
1 लाख को नौकरी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here