Home Una Special भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को गगरेट दौरा रद…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को गगरेट दौरा रद…

27
0
SHARE

ऊना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को गगरेट दौरा रद हो गया है। अब उनकी जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गगरेट आएंगी। भाजपा इस सीट को हर हाल में जीतना चाहती है, क्योंकि पिछली बार उसे यहां हार मिली थी। इस बार पार्टी ने यहां प्रत्याशी को बदला है। इससे पहले यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, सूफी गायक हंसराज हंस प्रचार कर चुके हैं। एक के बाद एक नेताओं के यहां आने से पार्टी की तरफ माहौल बनाने के प्रयास जारी हैं।

वीरभद्र करेंगे चार जनसभाएं

मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह शुक्रवार को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे अम्ब और इसके बाद दौलतपुर चौक, हरोली व नंगड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करेंगे। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिले में केवल दो वरिष्ठ नेताओं ने ही अभी तक प्रचार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here