Home समाचार हिमाचल चुनाव: कांग्रेस में मोर्चे पर अकेले डटे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह….

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस में मोर्चे पर अकेले डटे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह….

27
0
SHARE

हिमाचल असेंबली चुनाव में अब 6 दिन बचे हैं। बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पूरी टीम मैदान में उतर आई है। सरकार के आठ कैबिनेट मंत्री को इलेक्शन कैंपेन के लिए भेजा है। आरएसएस वर्कर्स की बड़ी फौज ने अलग से राज्य में डेरा जमा लिया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के वीरभद्र सिंह अकेले मैदान में डटे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 6 नवंबर को एक ही दिन तीन रैलियां होनी है। हालांकि शेडयूल अभी सामने नहीं आया है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। अभी तक कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। दिल्ली से आ रहे नेता सिर्फ प्रेस कॉन्फेंस तक सीमित होकर रह गए हैं।

मिशन रिपीट का टारगेट लेकर चुनाव में कूदी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अकेले मोर्चा संभाला है। चुनावों का एलान होने के अगले ही दिन से वे अकेले ही प्रचार में गए हैं। राहुल गांधी की 6 नवंबर को एक ही दिन तीन रैलियां हो सकती हैं। सोनिया गांधी बीमार हैं। उनकी रैलियों होनी तय नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की रैलियां हो सकती हैं। दोनों ही डलहौजी में आशा कुमारी के नॉमिनेशन के लिए पहुंचे थे। उसके बाद कोई रैली नहीं हुई है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। चुनाव के 6 दिन बचे हैं। अभी तक कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। एआईसीसी की ओर से आ रहे नेता सिर्फ प्रेस कॉन्फेंस तक सीमित होकर रह गए हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन दिन लगातार हिमाचल में रैलियां कीं। सिरमौर जिला के राजगढ़ में रैली कर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री का कैंडिडेट घोषित कर मास्टर स्ट्रोक खेला। उनका यह मास्टर स्ट्रोक बीजेपी को प्रचार में काफी मददगार साबित हो रहा है। दूसरी रैली उन्होंने मंडी जिला में की। राज्य की 68 सीटों पर 9 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here