Home राष्ट्रीय वर्ल्ड फूड इंडिया: इंडिया गेट पर तैयार होगी 1000 किलो खिचड़ी, विश्व...

वर्ल्ड फूड इंडिया: इंडिया गेट पर तैयार होगी 1000 किलो खिचड़ी, विश्व रिकॉर्ड का दावा…

33
0
SHARE

वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्घाटन होने के बाद शनिवार को पतंजलि की ओर से 1000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी। दिल्ली के इंडिया गेट पर होने वाले इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण खुद मौजूद रहेंगे।

पतंजलि योगपीठ का दावा है कि इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी का बनाया जाना एक विश्व रिकॉर्ड होगा। इसमें काफी मात्रा में देसी घी का प्रयोग किया जाएगा।

हजार लीटर की क्षमता वाली कडा़ही में बनने वाली इस खिचड़ी को मशहूर शेफ संजीव कपूर बनाएंगे। उनके अलावा अन्य 50 लोग भी हजार किलो खिचड़ी बनाने में संजीव कपूर की मदद करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर आए लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ डिजिटल तस्वीर खिंचवा सकते हैं। इसके अलावा खिचड़ी में कई तरह के मसालों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

एक हजार किलो खिचड़ी बनने के बाद इसे वहां मौजूद लोगों के बीच बांटा जाएगा। इसमें 40 हजार एनजीओ के बच्चे, विदेश से प्रतिनिधि और कई अन्य लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here