Home Bhopal Special मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की...

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है….

54
0
SHARE
भोपाल। राज्य में गुलाबी ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इन दिनों रात में ठंड का असर बढ़ चला है। देर शाम से ठंड का असर बढ़ने लगता है, जो सुबह तक जारी रहता है। साथ ही दिन में धूप की चुभन बढ़ जाती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.7 ,ग्वालियर का 13 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को दिन का तापमान 32 और रात का 17 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे ने बताया कि राजस्थान, यूपी और पश्चिमी मप्र के पास प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से तापमान बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here