Home समाचार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव:74 फीसदी मतदान, कोई अप्रिय घटना नहीं…

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव:74 फीसदी मतदान, कोई अप्रिय घटना नहीं…

18
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच 68 विस क्षेत्रों में मतदान 5 बजे समाप्त हो चुका है। अब लोग लाइन में खड़े हो कर ही मतदान कर सकेगे। दोपहर 4 बजे तक हिमाचल में 73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। हिमाचल के 50 लाख वोटर आज तय कर लेंगे कि 18 दिसंबर को कांग्रेस का मिशन रिपीट कामयाब होगा या भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी।मुख्य तौर पर इन्हीं दो पार्टियों में मुकाबला है लेकिन सरकार बनाने में निर्दलीय अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

प्रदेश में 12 बजे तक 28.6 फीसदी मतदान किया गया था।आज ही ये भी तय हो जाएगा कि धूमल को सुजानपुर वासी आज भी अपना नेता मानते हैं या नहीं। कुल 68 सीटों पर एक ही फेज में पोलिंग होनी है। हिमाचल में ही हिक्किम पोलिंग स्टेशन है जो दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित पोलिंग स्टेशन है। प्रदेश में महिला वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है लेकिन कुल 19 महिला प्रत्याशियों को ही टिकट दिया गया है।
महिला प्रत्याशी कुल 19 ही हैं। कुल 7525 पोलिंग स्टेशन हैं।
इनमें से संवेदनशील पोलिंग स्टेशन 980 और 360 अति संवेदनशील हैं।
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए 37 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और 25 हजार सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 6 बार सीएम रह चुके हैं। कांग्रेस जीती तो वे 7वीं बार सीएम बनेंगे जो एक रिकॉर्ड होगा। प्रेम कुमार धूमल दो बार सीएम रह चुके हैं। दोनों ही नेता इस बार नई सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस 10 साल से अर्की को नहीं जीत सकी है।उसे वीरभद्र से उम्मीद है। वहीं धूमल को इस बार सुजानपुर से टिकट दिया गया है। यहां कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने मुकाबला रोचक बना रखा है।
रविंद्र रवि धूमल के खास हैं। विप्लव से कड़ी टक्कर है। जीते तो भाजपा में बड़ा ओहदा संभव। कांग्रेस के राजेंद्र राणा सुजानपुर से भाजपा के सीएम कैंडिडेट और अपने राजनीतिक गुरु धूमल के खिलाफ लड़ रहे हैं जिससे यह सीट काफी हॉट बन चुकी है। प्रवीण शर्मा पालमपुर में भाजपा की इंदु गोस्वामी के खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे हैं। वहीं जोगिंद्रनगर से गुलाब सिंह ठाकुर के खिलाफ अरबपति बिजनेसमैन प्रकाश राणा का मुकाबला चर्चा में है। शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं। जीते तो करियर शुरू हो जाएगा वर्ना भविष्य पर संदेह के बादल घिर आएंगे।
वोटिंग से एक दिन पहले सीएम वीरभद्र सिंह रिलेक्स मूड में दिखे। उन्होंने ज्यादा वक्त अपने समर्थकों के साथ चुनावी चर्चा और अर्की व शिमला ग्रामीण का फीडबैक लेने में गुजारा। कल के लिए रणनीति भी बनाई। धूमल ने वोटिंग से एक दिन पहले अपने विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में घर-घर जाकर दस्तक दी। लोगों को आश्वस्त किया कि अगर भाजपा जीती तो क्षेत्र का बम्पर विकास होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here