Home राष्ट्रीय पूर्व PM मनमोहन, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब ने किया पंडित नेहरू को नमन…

पूर्व PM मनमोहन, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब ने किया पंडित नेहरू को नमन…

26
0
SHARE
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन पहुंचे और प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। फिलीपींस की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर नमन किया। प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर लिखा ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन पर आज सुबह से ही नेताओं का तांता लगा है। गौरतलब है कि 14 नवंबर (पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती) को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थे, बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here