Home हिमाचल प्रदेश खूंखार तेंदुओं से निपटने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का ये है एक्शन...

खूंखार तेंदुओं से निपटने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का ये है एक्शन प्लान….

7
0
SHARE
लंबे समय से हो रहे हमलों से सवाल खड़ा होता है कि आखिर तेंदुआ दिन-प्रतिदिन खूंखार क्यों होता जा रहा है। तमाम वारदातों के बाद अब हमीरपुर वन विभाग एक सर्वे करके तेदुओं के जंगलों से निकल कर रिहायशी इलाकों में जाने और इंसान पर हमलों के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेगा।
डीएफओ प्रीति भंडारी ने बताया कि जंगलों में सर्वे कर पता लगाया जाएगा कि तेदुएं इलाके में कितनी तादाद में हैं। हमीरपुर वन परिक्षेत्र में 19 से 26 नवंबर तक वन विभाग सर्वे करेगा जिसके बाद तेदुओं के हमलों से निपटने के लिए प्रारूप तैयार किया जाएगा।
वन मंडल हमीरपुर का कुल क्षेत्रफल 1118 वर्ग किलोमीटर है। इस वन मंडल के अधीन पांच वन रेंज, 15 वन ब्लॉक और 70 वन बीट्स हैं। डिवीजन के लगभग सभी क्षेत्र में मानव और तेंदुए के संघर्ष के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इंसान और तेंदुए के संघर्ष को खत्म करने के लिए आज तक कोई सर्वे नहीं किया गया। अब पहली बार विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे से कुछ नतीजा निकलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here