Home हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए हिमाचल को बेस्ट एजुकेशन...

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए हिमाचल को बेस्ट एजुकेशन अवार्ड…..

29
0
SHARE

शिमला, हिमाचल वीरवार को एक और अवार्ड हासिल करेगा। राज्य को बेस्ट एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मीडिया जगत का नामी संस्थान देगा। अवार्ड लेने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ. बीएन बिंटा भी मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए हिमाचल को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। वीरवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अवार्ड लेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में इस छोटे से पहाड़ी राज्य को देशभर के अव्वल राज्यों में गिना जाता है। पुरस्कार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वीरवार को कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते है। वह 17 नवंबर को शिमला लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here