Home राष्ट्रीय दोहा जा रहे विमान से चिड़िया टकरायी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग….

दोहा जा रहे विमान से चिड़िया टकरायी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग….

18
0
SHARE

दोहा जा रहे विमान से चिड़िया टकराने के बाद इंडिगो के विमान को चेन्नई हवाई अड्डे वापस लौटना पड़ा। विमान में 134 यात्री सवार थे। घटना देर रात करीब 2.15 बजे की है।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यहां अन्ना अंतार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद निजी कंपनी के एक विमान से चिड़िया से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान चेन्नई हवाई अड्डे लौटा और सुरक्षित नीचे उतरा। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को किसी दूसरे विमान से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। विमान दो घंटे बाद दोहा के लिए रवाना हुआ।

एएनआई के अनुसार घटना रात करीब 2.15 बजे की है। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ और 134 यात्रियों समेत 7 केबिन क्रू को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। बाद में गुरुवार तड़के 4.30 बजे दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को दोहा भेजा गया।

पिछले दिनों इंडिगो की तिरुवनंतपुरम-बेंगलुरू फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक लैपटॉप में आग लगने का सनसनीखेज मामला भी सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here