Home समाचार शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और आेवर ऑल डवलपमेंट क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी...

शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और आेवर ऑल डवलपमेंट क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्टेट अवार्ड….

6
0
SHARE

हिमाचल को शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और आेवर ऑल डेवलमेंट क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित द स्टेट्स कॉनक्लेव-2017 में ये अवार्ड लिए। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ये पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘द पॉलीटिक्स ऑफ डेवल्पमेंट माई टर्न अराउंड स्टोरी’ विषय पर अपने संबोधन में हिमाचल के गठन से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल विकास का आदर्श बनकर उभरा है। उन्होंने महान नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू और डा. वाईएस परमार द्वारा हिमाचल प्रदेश की विकास की सुदृढ़ नींव रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने गठन के बाद अपनी विकास यात्रा आरंभ की और आज यह विकास का आदर्श बनकर उभरा है। यह राज्य विकास मानकों में देश के बड़े राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राज्य ने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य महत्व पर बल देते हुए कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में राज्य का सुदृढ़ होना आवश्यक है यदि हम देश को मजबूत बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना चाहते हैं तो हमें राज्यों को मजबूती प्रदान करनी होगी। उन्होंने प्रदेश को सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुदृढ़ व विकसित राज्य केंद्र सरकार को योगदान दे सकते हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 25 दिसंबर- 2012 को राज्य की बागडोर संभाली है, तब से राज्य के संतुलित एवं समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here