Home Una Special कराटे प्रतियोगिता में ऊना खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक….

कराटे प्रतियोगिता में ऊना खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक….

23
0
SHARE

ऊना : पंजाब के बटाला में हुई 10वीं इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में ऊना के 18 खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते हैं। खिलाड़ियों का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शितो काई कराटे फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष व कराटे कोच विकास शर्मा ने बताया कि बटाला के सेंट फ्रा¨सस स्कूल हुई चैंपियनशिप में 18 राज्यों के साथ-साथ नेपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिला ऊना के 18 खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया।

चैंपियनशिप में लड़कों के सब जूनियर वर्ग में आरुष शर्मा ने स्वर्ण, रोहित भाटिया, दिशांत ठाकुर, आर्यन व आरव ने कांस्य पदक हासिल किया है। लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में पुलाकीता मैती ने स्वर्ण व गौरी शर्मा ने रजत पदक जीता है। वहीं गौरांगिनी, श्रेया राणा व महिमा चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं लड़कों के जूनियर वर्ग में ध्रुव कश्यप ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। लड़कों के कैडेट वर्ग में सिद्धार्थ ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में अमन सकराल, दीपक सैनी व साहिल ने कांस्य पदक हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन पर नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत ¨सह बेदी ने बच्चों का ऊना पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कराटे को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। जल्दी ही यह खेल ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने जा रहा है। खिलाड़ियों को कराटे को आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल के रूप में भी सीखना चाहिए। इस अवसर पर जेएस विजडम स्कूल के चेयरमैन जगदीश राम, एमडी सुनील चौधरी, प्रिंसिपल रेणुका, सचिन गुर्जर, शैलजा शर्मा व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here