Home स्पोर्ट्स 2nd TEST: मैथ्यूज भी लौटे पवेलियन, भारत को मिला तीसरा विकेट….

2nd TEST: मैथ्यूज भी लौटे पवेलियन, भारत को मिला तीसरा विकेट….

41
0
SHARE

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेजबान श्रीलंका को 60 रनों पर तीसरा झटका लगा है। लंच ब्रेक के कुछ देर बाद रविंद्र जडेजा ने एंजलो मैथ्यूज को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मैथ्यूज 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले श्रीलंका ने लंच ब्रेक तक दो विकेट पर 47 रन बनाए थे। श्रीलंका को दूसरा झटका 44 रनों पर लगा था। लहिरु थिरिमने महज 9 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। श्रीलंका को 20 रनों पर पहला झटका लगा था। सदीरा समरविक्रमा 13 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर स्लिप में चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। इसके बाद करुणारत्ने का साथ देने लहिरु थिरिमने आए।

भारतीय गेंदबाज ने रनों पर अंकुश लगा रखा। दोनों ही बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना भी मुश्किल नजर आया। इससे पहले श्रीलंका ने एक बार फिर टॉस जीता और कप्तान दिनेश चांडीमल ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था और ड्रॉ पर खत्म हुआ था। पहले टेस्ट के हीरो रहे भुवनेश्वर कुमार इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। भुवी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे, वहीं शिखर धवन भी निजी कारणों से दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।

प्लेइंग इलेवनः

श्रीलंकाः दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लहिरु थिरिमने, दिनेश चांदीमल, एंजलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दनुष शनाका, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, रंगना रेहाथ, विश्व फर्नांडो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here