Home राष्ट्रीय गुजरात चुनाव: कांग्रेस की 76 कैंडिडेट्स की 3rd लिस्ट जारी….

गुजरात चुनाव: कांग्रेस की 76 कैंडिडेट्स की 3rd लिस्ट जारी….

4
0
SHARE

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए रविवार को अपने 76 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया। अहमदाबाद में अपनी पंसद के कैंडिडेट का नाम कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं, गांधी नगर में चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस बीच दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि वे बनासकांठा के वडगाम से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने वडगाम से अपना कैंडिडेट नहीं उतारा है।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी ऑस्कर फर्नाडिस ने तीसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 11 कैंडिडेट एसटी और 3 एससी कम्युनिटी से थे। इस लिस्ट में दिग्विजय सिंह के दामाद प्रनन्जय दित्य सिंह परमार का नाम भी है। उन्हें पंचमहल जिले की लूणावडा से टिकट दिया गया है। पहले फेज में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मध्य और उत्तर गुजरात की 93 सीटों पर दूसरे फेज में वाटिंग होगी। गुजरात कांग्रेस की स्पोक्सपर्सन रेखाबेन चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि लिस्ट में नाम नहीं आने की वजह से उन्होंने यह फैसला किया है।

गुजरात चुनाव के दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन फाइल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। कांग्रेस अब तक 162 कैंडिडेट्स के नामों का एलान कर चुकी है। यानी 20 कैडिडेट्स के नामों का एलान बाकी है। राज्य में कुल 182 सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को दो फेज में वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा।

कांग्रेस ने 19 नवंबर को पहली लिस्ट में 77 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी तब भी बवाल हुआ था। हालांकि, तब बवाल हार्दिक पटेल की पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नाराज कार्यकर्ताओं ने किया था। – उन्हें कांग्रेस से समझौते की उम्मीद थी, लेकिन आखिरी वक्त में हार्दिक के संगठन में फूट पड़ गई। कांग्रेस ने हार्दिक के दो साथियों ललित वसोया व अमित पटेल को टिकट दे दिया। इसके बाद पास कार्यकर्ताओं ने सूरत में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी थी। कांग्रेस ने 20 नवंबर की रात 13 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 9 नई सीटों पर नामों का एलान किया गया था, जबकि 4 सीटों पर कैंडिडेट्स के टिकट बदले गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here