Home Una Special भाषण प्रतियोगिता में आंचल अव्वल…

भाषण प्रतियोगिता में आंचल अव्वल…

15
0
SHARE

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में किया गया। प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ऊना खंड के तीन प्रतिभागियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में आंचल ने पहला, आंचल रायजादा ने दूसरा तथा अंकुश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी रू¨पद्र ¨सह व अंजू ने बताया कि चयनित हुए प्रतिभागी अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले को दो हजार तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रियंका, शुभनीत व मनेश ने जज की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं व गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here