Home Bhopal Special भोपाल में हुई बारिश, बादल छंटने के बाद प्रदेश में बढ़ेगी ठंड…

भोपाल में हुई बारिश, बादल छंटने के बाद प्रदेश में बढ़ेगी ठंड…

40
0
SHARE

देश के कई स्थानों पर अपना असर दिखा रहे ‘ओखी’ चक्रवात का मध्य प्रदेश के मौसम पर भी लगातार असर बना हुआ है। प्रदेश में पिछली रात से कई स्थानों पर बारिश दर्ज हुई है। भोपाल में भी गुरुवार सुबह से कई बार छिटपुट बारिश हुई, जिससे मौसम और ठंडा हो गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक के अनुसार ओखी तूफान का असर कम हो गया है। बादल छंटने के बाद शुक्रवार से प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।

-मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, छतरपुर और श्योपुर जिले के कई स्थानों पर बारिश से मौसम और ठंडा हो गया है। ग्वालियर में कल से अब तक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

-विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। वहीं, उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते ठंडक भी और बढ़ेगी। दिन का तापमान कम बना रहेगा। प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी सर्दी का तीखा असर होने की खबरें हैं।

-चक्रवाती तूफान ओखी का असर कम हुआ है लेकिन मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को भोपाल में बादल छाए रहे। दिन का तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री पर पहुंच गया। गुना, अशोकनगर और राजगढ़ में बूंदाबांदी से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिरा। गुना में पारा 20 और अशोकनगर में 19 रहा।

-मंगलवार को यह 260 था। उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर में भी बूंदाबांदी हुई। उज्जैन में दिन का तापमान 4.5 गिरकर 17.5 हो गया, जो सबसे ठंडा रहा। रात में खजुराहो 8 सबसे ठंडा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here