Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल की बेटी ने चीन में बढ़ाया भारत का मान, कल्पना ने...

हिमाचल की बेटी ने चीन में बढ़ाया भारत का मान, कल्पना ने बताया, कैसे थे वो 40 सेकेंड….

17
0
SHARE
चीन में प्रतियोगिता के दौरान कल्पना ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण को मजबूती दी और घर में बेकार पड़ी चीजों से सजावट के समान बनाने के बारे में भी जानकारी दी। कुल्लू पहुंची कल्पना ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें 40 सेकेंड का समय दिया गया था। जिसमें उन्हें प्रेरणादायक जानकारी के बारे में अपना सम्बोधन करना था। जब उन्होंने बेकार पड़ी चीजों से सजावट के सामान बनाने के बारे में बोलना शुरू किया तो निर्णायक मंडल काफी प्रभावित हुआ। उन्होंने 40 सेकेंड के समय को बढ़ा दिया और उस विषय पर पूरी जानकारी ली।कल्पना ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के नारे को बुलन्द किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज समाज में हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। ऐसे में परिजनों का भी कर्तव्य बनता है कि वो उन्हें प्रोत्साहित करें। ताकि वो भी स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here